Skip to main content

Educational information and whatsapp stutes

इतनी शक्ती हमें देना दाता ( Give us so much strength )

  इतनी शक्ती हमें देना दाता  इतनी शक्ती हमें देना दाता  इतनी शक्ती हमें देना दाता ,  Sandeep Kumar मनका विश्वास कमजोर होना ,  हम चले नेक रस्तेपे हमसे ,  भूलकर भी कोई भूल होना ।धृ ।  दूर अज्ञान के हो अंधेरे  तू हमें ज्ञान की रोशनी दे  हर बुराई से बचते रहे हम  जितनी भी दे भली जिंदगी दे  बैर होना किसीका किसीसे  भावना मन में बदलेकी होना ॥१ ॥  हम ना सोचे हमें क्या मिला है  हम ये सोचे किया क्या है अर्पण  फूल खुशियोंके बॉटे सभीको  सब का जीवन ही बन जाये मधुबन  अपनी करुना का जलं तू बहाके  कर दे पावन हर एक मन का कोना । २ । Sandeep Kumar Youtube visit

Money Management in hindi


 Money Management in hindi


धन प्रबंधन 





पैसा महत्व रखता है


पैसे का प्रबंधन , समय के प्रबंधन की तरह एक कौशल है । वास्तव में , धन का प्रबंधन आपके द्वारा सीखे गये सभी कौशल्यों में सबसे महत्वपूर्ण कौशल है , जिसे सीखा जाना चाहिए । पैसे का प्रबंधन करने का मतलब अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पैसे का बुद्धिमानी से इस्तेमाल करना होता है । 

पैसे के बारे में सीखने से आपको अपने जीवन पर अधिक नियंत्रण का आनंद लेने में मदद मिलेगी और भविष्य के बारे में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी ।

 स्कूल में हम सब अंग्रेजी , गणित , इतिहास और विज्ञान सीखते हैं , लेकिन हम में से किसी को भी यह सिखाया नही जाता है कि पैसों पर आधारित समाज में कैसे कार्य करना चाहिए । कई युवा वयस्क केवल एक अस्पष्ट विचार के साथ कामकाज की दुनिया में प्रवेश करते हैं कि उन्हें दैनिक जीवन की आवश्यकताओं का भुगतान करने के लिए कितने पैसों की आवश्यकता होगी ।

 जैसे - जैसे हम खर्च करते हैं वैसे - वैसे हम इस बात को जानने लगते हैं , अक्सर खर्च करने की बुरी आदत लगा लेते हैं और क्रेडिट कार्ड पर ऋण एकत्रित करने लगते हैं ।

 अगर आप अपने पैसों का बुद्धिमानी से प्रबंधन करें तो आप इन वित्तीय असफलताओं से बच सकते हैं और यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपको अपने सपने को पूरा करने के लिए आर्थिक स्वतंत्रता है ।



धन और भलाई 


तो वास्तव में पैसा क्या होता है ? पैसे बस विनिमय के लिए एक सुविधाजनक माध्यम है , जिसे हम वस्तुओं और सेवाओं के भुगतान करने के लिए इस्तेमाल करते हैं । 
यह खुशी की कोई गारंटी नहीं है । वास्तव में एक बार हमारे बुनियादी जरूरतें पूरी हो जाती हैं , उसके बाद और अधिक धन हमें और अधिक संतोष नहीं दे सकता । जरूरी नहीं है कि अमीर व्यक्ति खुश रहता है और ये भी जरूरी नहीं है कि गरीब व्यक्ति दुखी ही रहता है । 

उन लोगों , गतिविधियों , और चीजों के बारे में सोचिये जो आपको खुशी और संतोष देते हैं । क्या उनके लिए पैसे की आवश्यकता होती है ? या आपको समुद्र तट पर चलने , कोई अच्छी किताब पढ़ने , 
अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय
बिताने में आनंद मिल रहा है ? याद रखें कि हालांकि पैसे विलासिता का उपभोग करने में मदद करते हैं फिर भी यह जीवन की चुनौतियों को खत्म नहीं कर सकता ।




आप और आपके पैसे 


हम सब के पास पैसों के लिए कुछ भावनाएँ होती है । दुर्भाग्य से जिन लोगों के पास पैसे के बारे में तीव्र भावनाएँ होती है उन्हें अक्सर इसे तर्कपूर्वक निपटने में मुश्किल होती है । उदाहरण के लिए , कुछ लोगों को पैसा एक सुरक्षा कंबल के रूप दिखाई दे सकता है और वे एक भी पैसा खर्च से डरते हैं ।
 दूसरे इसकी निजी मूल्य के साथ समानता करते हैं और खुद को महंगी संपत्ति प्राप्त करने के लिए समर्पित करते हैं ।

 फिर भी कुछ लोगों को पैसे का भय रहता है और इसके बारे में कुछ भी सोचने से भी बचने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हैं । जो लोग पैसे के बारे में विचार करने से बचते हैं वे सिर्फ आज के जीते हैं , जैसे ही उनके वेतन आते है वे उनको खर्च करने लगते हैं और अपनी वित्तीय योजनाओं और लक्ष्यों के बारे में बिल्कुल भी विचार नहीं करते ।


पैसा एक साधन है


पैसा एक साधन है पैसे के प्रति सबसे अधिक उपयोगी रवैया व्यावहारिक है । पैसे को एक साधन के रूप में देखें । हमें हमारी बुनियादी आवश्यकताओं करने के लिए इस साधन की जरूरत होती है हमारा भोजन , आवास , कपड़े और चिकित्सा देखभाल हमारी बुनियादी आवश्यकताएँ हैं हमें अपने महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए भी इसकी जरूरत होती है । 

जीवन के कई महत्वपूर्ण कदम - शिक्षा प्राप्त करना , कार खरीदना , घर खरीदना या किराये पर लेना , बच्चों की परवरिश करना , अपना व्यवसाय शुरू करना , यात्रा करना , अवकाश ग्रहण करना , इन सभी के लिए पैसे की आवश्यकता होती है । पूंजीवादी समाज में पैसा हमारे मूल्यों को व्यक्त करने का एक शक्तिशाली उपकरण भी है । 

हम उन कंपनियों से उत्पाद खरीद सकते हैं , जो हमारे द्वारा समर्थन किये जाने वाली व्यापार प्रथाओं का पालन करते हैं , और हम उन कंपनियों के उत्पादों को खरीदने के लिए मना कर सकते हैं , जिनकी व्यवसाय प्रथाओं का हम विरोध करते हैं ।

 हम दान का भी समर्थन कर सकते हैं , जैसे स्कूलों , पर्यावरण समूहों , और मानव सेवा संगठनों को मदत करना , जिनके कार्य हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं । 





Youtube.come

Comments

Popular posts from this blog

What is success in hindi

  what is success in hindi ( सफलता क्या हैं ? ) हममें से हर किसी के लिए सफलता की एक निजी परिभाषा होती है । धरती पर लगभग 95 प्रतिशत लोग गरीब हैं , और उनमें से ज़्यादातर बहुत ही गरीब हैं । खेती के लिए थोड़ी भूमि हासिल करना , उचित वेतन वाली कोई नौकरी पा लेना और बच्चों का ठीक ठाक पालन - पोषण करते हुए उन्हें बड़ा करने के लिए पर्याप्त कमाने का तरीका खोज लेना ही ऐसे परिवार के किसी सदस्य के लिए सफलता हो सकती है । सफलता   जीवनपर्यन्त की संतुष्टि , जो आपके कार्य व निजी जीवन में सार्थकता का तत्व सृजित करने से आती है ।  तो , सफलता क्या है ? इस पुस्तक में , सफलता का अर्थ जीवनपर्यन्त की निजी संतुष्टि से लिया गया है ।  निजी संतुष्टि , आपके कार्य और जीवन में सार्थकता के तत्व सृजित करने से आती है । इस प्रकार की सफलता ,  किसी अन्य द्वारा प्रदान की गई नहीं होती और किसी अन्य द्वारा छीनी भी नहीं जा सकती । इसके लिए जोखिम उठाने , चुनौतियों से पार पाने , और आपके सर्वोत्तम संसाधनों का आपकी पूरी क्षमता से उपयोग करने की आवश्यकता होती है ।  सफलता एक सफर है , मंजिल नहीं है । सफलता एक ...

How to write application in Hindi copy?

  How to write application in Hindi copy? सेवा मे, श्रीमान प्रधानाचार्य  चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल  बिंदकी फतेहपुर   विषय: अस्वास्थ्य होने के कारण, अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र।    महोदय, सविनय निवेदन है की मैं प्रखर मिश्रा आपके विद्यालय के कक्षा 09 भाग A का छात्र हूँ , मैं कल रात से बुखार से ग्रसित हूँ, अतः विद्यालय आने में असमर्थ हूँ।  कल चिकित्सक को जांच कराने पर पता चला की मुझे अभी दो दिनों तक घर पर आराम करना होगा। कृपया मुझे 3 दिनों का अवकाश(07-08-22 से लेकर 09-08-22) प्रदान करें। मैं स्कूल लौटते ही  छूटी हुई पढाई दोस्तों की मदद से जल्द से जल्द पूर्ण कर लूँगा।   आपका आज्ञाकारी शिष्य  प्रखर मिश्रा  रोल नंबर: 06 कक्षा: 09 दिनांक: 07-08-22

इतनी शक्ती हमें देना दाता ( Give us so much strength )

  इतनी शक्ती हमें देना दाता  इतनी शक्ती हमें देना दाता  इतनी शक्ती हमें देना दाता ,  Sandeep Kumar मनका विश्वास कमजोर होना ,  हम चले नेक रस्तेपे हमसे ,  भूलकर भी कोई भूल होना ।धृ ।  दूर अज्ञान के हो अंधेरे  तू हमें ज्ञान की रोशनी दे  हर बुराई से बचते रहे हम  जितनी भी दे भली जिंदगी दे  बैर होना किसीका किसीसे  भावना मन में बदलेकी होना ॥१ ॥  हम ना सोचे हमें क्या मिला है  हम ये सोचे किया क्या है अर्पण  फूल खुशियोंके बॉटे सभीको  सब का जीवन ही बन जाये मधुबन  अपनी करुना का जलं तू बहाके  कर दे पावन हर एक मन का कोना । २ । Sandeep Kumar Youtube visit