" प्यारी और झूठी माँ "
एक आठ साल के बच्चे की माँ मर जाती है
तो उसका बाप दूसरी शादी कर लेता है ।
एक दिन वो बाप अपने बेटे को अपने पास बुलाता है ,
और पूछता है कि तुझे तेरी नयी माँ और पुरानी माँ मे क्या फर्क लगता है ?
लड़का बहुत ही मंद स्वर में कहता है कि मेरी पुरानी माँ झूठी थी ! और नयी माँ सच बोलती है !
लड़का बोला : - " मेरी पुरानी माँ हमेशा कहती थी कि अगर तू मस्ती करेगा तो मैं तुझे खाना नही दूँगी ।
मैं फिर भी खूब मस्ती करता , इसके बावजूद भी वो मुझे सारे गाँव से ढूंढ कर लाती और मुझे अपने हाथ से खाना खिलाती थी।
और मेरी नयी माँ भी यही कहती है कि अगर तू मस्ती करेगा तो मैं तुम्हें खाना नही दूँगी ,
औरआज मैं सच में ही तीन दिन से भूखा हूँ ।
नयी माँ जो बोलती है ,
वो कर दिखाती हैं और हमारी माँ प्यारी और झूठी थी कहती कुछ और करती कुछ और थी ।
Comments