Skip to main content

Educational information and whatsapp stutes

इतनी शक्ती हमें देना दाता ( Give us so much strength )

  इतनी शक्ती हमें देना दाता  इतनी शक्ती हमें देना दाता  इतनी शक्ती हमें देना दाता ,  Sandeep Kumar मनका विश्वास कमजोर होना ,  हम चले नेक रस्तेपे हमसे ,  भूलकर भी कोई भूल होना ।धृ ।  दूर अज्ञान के हो अंधेरे  तू हमें ज्ञान की रोशनी दे  हर बुराई से बचते रहे हम  जितनी भी दे भली जिंदगी दे  बैर होना किसीका किसीसे  भावना मन में बदलेकी होना ॥१ ॥  हम ना सोचे हमें क्या मिला है  हम ये सोचे किया क्या है अर्पण  फूल खुशियोंके बॉटे सभीको  सब का जीवन ही बन जाये मधुबन  अपनी करुना का जलं तू बहाके  कर दे पावन हर एक मन का कोना । २ । Sandeep Kumar Youtube visit

Identification of distorted thoughts in hindi


 Identification of distorted thoughts


 विचारो को पहचानना

सोच और विराच 


हमने देखा है कि कि स्वयं को हराने वाला हमारा नज़रिया हमारी उम्मीदों को कमजोर करता है और नाकाम बनाने की चालें चलकर हमें बुरा महसूस कराता है । 
आइए अब एक नजर सोचने के उन अलग - अलग तरह के विकृत तरीकों पर डालते हैं , जो संज्ञानात्मक विकृतियों के रूप में जाने जाते हैं , और ये सकारात्मक सोच के रास्ते में आते हैं ।
 यह संज्ञानात्मक विकृति विचारों की स्वयं आलोचक , विसंगत पैटर्न है । 
संज्ञानात्मक विकृतियों को अक्सर स्वचालित ढंग से आने वाले विचार के रूप में जाना जाता है क्योंकि इससे पहले कि हम उस परिस्थिति को समझ पाएं , हमें ये विचार अपने आप आना चालू हो जाते हैं ।
 नीचे दिए गए कथनों पर गौर करें , जिनमें संज्ञानात्मक विकृतियां समाहित हैं :







असहाय सोच

असहाय सोच एक तर्कहीन धारणा है कि अपना जीवन स्वयं आपके नियंत्रण में नहीं है कि कोई और है 
जो तार खींच रहा है ।
 डिएन ने प्रोजेक्ट को बीच में ही छोड़ दिया , बिलों को चुकता नहीं करती , और रिश्तों को ऐसे ही छोड़ देती है , 
क्योंकि उसे लगता है कि जो कुछ भी वो करेगी उससे कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला है । 
जैसा कि इस अध्याय में पूर्व में हमें समझ में आया कि , लाचारी से भरी असहाय सोच " सीखी " जाती है और इसे समय के साथ “ आशावादी सीख " में बदला जा सकता है ।



स्वयं को दोष देना

स्वयं को दोष देना वास्तविक कारण की परवाह किए बिना , सारी गलतियों के लिए खुद को कोसना होता है । 
स्वयं को दोष देने वाले जब भी कुछ गलत हो जाता है तो माफी मांगते नजर आते हैं । 
शीला , जो एक एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट है , और जब भी कोहरे के कारण उसके बॉस का प्लेन लेट jहो जाता है तो 
वो बार - बार माफी मांगती है । उसने यह मान लिया कि खराब मौसम के कारण होने वाली परेशानी में उसी का दोष है ।



व्यक्तिगत बना लेना

व्यक्तिगत बना लेने में ये मान लिया जाता है कि जो कुछ भी होता है उसके साथ आपका कहीं न कहीं संबंध है ।
 इसे कभी कभी अहंकारपूर्ण ( आत्म केन्द्रित ) सोच भी कहा जाता है । 
लेसली को छात्रों के एक समूह के हंसने की आवाज सुनाई देती है तो वो ये मान लेती है कि वे उसे देखकर हंस रहे हैं । वास्तव में , वे सभी एक जोक पर हंस रहे होते हैं । 
जेही को अपने बॉस से एक ग्रुप ईमेल मिलता है जिसमें लोगों को निजी फोन करने के लिए सीमित करने को कहा गया है । वह तुरंत ही यह मान लेता है कि बॉस निजी तौर पर उससे गुस्सा हैं और वह संदेश सिर्फ उसे ही ध्यान में रखकर भेजा गया है ।



दिमाग को पढ़ना

दिमाग को पढ़ने का मतलब यह मान लेना होता है कि दूसरे लोग भी वैसा ही सोचते हैं जैसा कि आप सोचते हैं : 
जब आप खुद के लिए बुरे विचार लाते हैं , तो आपको लगता है कि दूसरे भी आपके बारे में ठीक वैसा ही सोच रहे होंगे । ड्वाइट को ये लगता है कि उसकी गर्लफ्रेंड लगातार उससे नाराज है क्योंकि वो अक्सर घर लौटती है 
तो उसका मूड खराब होता है । जबकि वास्तव में , उसकी गर्लफ्रेंड अपनी नौकरी से नाखुश है ।



भावनात्मक तर्क

भावनात्मक तर्क में यह मान लिया जाता है कि आपकी नकारात्मक भावनाएं चीजों को उसी तरीके से प्रदर्शित करती हैं जैसा कि वास्तव में वे हैं :
 आप ऐसा महसूस करते हैं , तो इसका मतलब है कि ये सच ही होगा । जॉर्ज अपनी एक दोस्त से डेट पर बाहर चलने के लिए कहता है , और वो मना कर देती है ।
 जॉर्ज स्वयं को अनाकर्षक और खारिज किया हुआ मानता है , अतः वह यह निष्कर्ष निकालता है कि वह एक अनाकर्षक खारिज है ।



महत्वपूर्ण बात 


 • हर किसी को मुझसे प्यार करना ही चाहिए ।
 
 • अगर वह मुझे प्यार नहीं करता , तो मैं बेकार हूँ ।
 
 • मुझे कभी भी कोई गलती नहीं करनी चाहिए ।
 
 • मुझे हर समय उदार , सक्षम , और प्यारा होना चाहिए ।

 • मुझे हर उस बुरी बात की चिंता करनी चाहिए जिनके होने की संभावना है ।
 
 • मुझे दूसरे लोगों की समस्याओं को लेकर बहुत परेशान होना चाहिए ।
 
 • मुझे हमेशा दूसरे लोगों की ज़रूरतों को पहले रखना 
चाहिए । 
 
 • मैं अपनी भावनाओं को लेकर कुछ नहीं कर सकता । 
 
 • मैं अपनी बुरी आदतों का कुछ नहीं कर सकता वे मुझसे ज्यादा ताकतवर हैं । 
 
 • मेरा अतीत ही मेरी सारी समस्याओं का कारण है । 
 
 • अगर मुझे अपना मनचाहा नहीं मिलता है तो , यह बेहद खराब बात है , और मैं यह बर्दाश्त नहीं कर सकता । 
 
 • अगर लोग ऐसा कुछ करते हैं जो मुझे पसंद नहीं , तो उन्हें दंडित किया जाना चाहिए । 
 
 • मुझे कभी भी गुस्सा , उत्सुकता , अपर्याप्तता , ईर्ष्या , या असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए ।
 
 • अगर मैं अकेला हूं , तो मुझे दुखी और अधूरापन महसूस करना चाहिए ।
 
 • लोगों को उस तरह से होना चाहिए जैसा मैं उनके होने की उम्मीद करता हूं ।





Comments

Popular posts from this blog

What is success in hindi

  what is success in hindi ( सफलता क्या हैं ? ) हममें से हर किसी के लिए सफलता की एक निजी परिभाषा होती है । धरती पर लगभग 95 प्रतिशत लोग गरीब हैं , और उनमें से ज़्यादातर बहुत ही गरीब हैं । खेती के लिए थोड़ी भूमि हासिल करना , उचित वेतन वाली कोई नौकरी पा लेना और बच्चों का ठीक ठाक पालन - पोषण करते हुए उन्हें बड़ा करने के लिए पर्याप्त कमाने का तरीका खोज लेना ही ऐसे परिवार के किसी सदस्य के लिए सफलता हो सकती है । सफलता   जीवनपर्यन्त की संतुष्टि , जो आपके कार्य व निजी जीवन में सार्थकता का तत्व सृजित करने से आती है ।  तो , सफलता क्या है ? इस पुस्तक में , सफलता का अर्थ जीवनपर्यन्त की निजी संतुष्टि से लिया गया है ।  निजी संतुष्टि , आपके कार्य और जीवन में सार्थकता के तत्व सृजित करने से आती है । इस प्रकार की सफलता ,  किसी अन्य द्वारा प्रदान की गई नहीं होती और किसी अन्य द्वारा छीनी भी नहीं जा सकती । इसके लिए जोखिम उठाने , चुनौतियों से पार पाने , और आपके सर्वोत्तम संसाधनों का आपकी पूरी क्षमता से उपयोग करने की आवश्यकता होती है ।  सफलता एक सफर है , मंजिल नहीं है । सफलता एक ...

How to write application in Hindi copy?

  How to write application in Hindi copy? सेवा मे, श्रीमान प्रधानाचार्य  चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल  बिंदकी फतेहपुर   विषय: अस्वास्थ्य होने के कारण, अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र।    महोदय, सविनय निवेदन है की मैं प्रखर मिश्रा आपके विद्यालय के कक्षा 09 भाग A का छात्र हूँ , मैं कल रात से बुखार से ग्रसित हूँ, अतः विद्यालय आने में असमर्थ हूँ।  कल चिकित्सक को जांच कराने पर पता चला की मुझे अभी दो दिनों तक घर पर आराम करना होगा। कृपया मुझे 3 दिनों का अवकाश(07-08-22 से लेकर 09-08-22) प्रदान करें। मैं स्कूल लौटते ही  छूटी हुई पढाई दोस्तों की मदद से जल्द से जल्द पूर्ण कर लूँगा।   आपका आज्ञाकारी शिष्य  प्रखर मिश्रा  रोल नंबर: 06 कक्षा: 09 दिनांक: 07-08-22

इतनी शक्ती हमें देना दाता ( Give us so much strength )

  इतनी शक्ती हमें देना दाता  इतनी शक्ती हमें देना दाता  इतनी शक्ती हमें देना दाता ,  Sandeep Kumar मनका विश्वास कमजोर होना ,  हम चले नेक रस्तेपे हमसे ,  भूलकर भी कोई भूल होना ।धृ ।  दूर अज्ञान के हो अंधेरे  तू हमें ज्ञान की रोशनी दे  हर बुराई से बचते रहे हम  जितनी भी दे भली जिंदगी दे  बैर होना किसीका किसीसे  भावना मन में बदलेकी होना ॥१ ॥  हम ना सोचे हमें क्या मिला है  हम ये सोचे किया क्या है अर्पण  फूल खुशियोंके बॉटे सभीको  सब का जीवन ही बन जाये मधुबन  अपनी करुना का जलं तू बहाके  कर दे पावन हर एक मन का कोना । २ । Sandeep Kumar Youtube visit