Skip to main content

Educational information and whatsapp stutes

इतनी शक्ती हमें देना दाता ( Give us so much strength )

  इतनी शक्ती हमें देना दाता  इतनी शक्ती हमें देना दाता  इतनी शक्ती हमें देना दाता ,  Sandeep Kumar मनका विश्वास कमजोर होना ,  हम चले नेक रस्तेपे हमसे ,  भूलकर भी कोई भूल होना ।धृ ।  दूर अज्ञान के हो अंधेरे  तू हमें ज्ञान की रोशनी दे  हर बुराई से बचते रहे हम  जितनी भी दे भली जिंदगी दे  बैर होना किसीका किसीसे  भावना मन में बदलेकी होना ॥१ ॥  हम ना सोचे हमें क्या मिला है  हम ये सोचे किया क्या है अर्पण  फूल खुशियोंके बॉटे सभीको  सब का जीवन ही बन जाये मधुबन  अपनी करुना का जलं तू बहाके  कर दे पावन हर एक मन का कोना । २ । Sandeep Kumar Youtube visit

How to awaken your inspiration in hindi


 How to awaken your inspiration in 

hindi


अपनी प्रेरणा को जागृत करना

कुछ अच्छा करने पर आप को भय लगता हैं ।

तो निचे के topic read करने के बाद आप का भय खत्म हो 
जाएगा ।

  




प्रेरणा  और  भावनाएँ

प्रेरणा और भावना में निकटतम संबंध होते हैं । वास्तव में , दोनों शब्द एक ही लैटिन क्रिया से आते हैं , जिसका अर्थ है आगे बढ़ना । हम उन चीजों की ओर कदम बढ़ाते हैं जिनको हमने खुशी , प्यार और उत्साह जैसी सुखद भावनाओं के साथ संबद्ध किया हुआ है , और हम उन चीजों से दूर जाते हैं जिन्हें हमने भय , उदासी , और अपराध जैसी अप्रिय भावनाओं के साथ संबद्ध किया हुआ है ।

विशेष रूप से , दो मजबूत भावनाएँ जो कि एक दूसरे के विपरीत हैं ये प्रेरणा का हिस्सा होती हैं : भय और इच्छा । डर चिंता की एक अप्रिय भावना होती है , जो खतरे की अपेक्षा की वजह से उत्पन्न होती है । भय सबसे शक्तिशाली भावनाओं में से एक है , जो प्रेरणा को प्रभावित कर सकता है । डर आपको घबराता है , जो अक्सर बेवजह होता है और यह आपके लक्ष्य को पराजित कर सकता है ।



इच्छा का महत्व 

सफलता केवल विशेषाधिकार प्राप्त लोगों के लिए नहीं होती है ; इसके लिए आपको अमीर , प्रतिभाशाली , या तगड़ा पैदा होने की ज़रूरत नहीं है । सफलता इच्छा , ध्यान , और हठ पर निर्भर करती है । सफलता का राज़ अतिरिक्त प्रयास करना ,
एक और दृष्टिकोण अपनाने की कोशिश करना , और अपने वांछित परिणाम पर ध्यान केंद्रित करना है । इच्छा से सफल होने के लिए ऊर्जा और चाहत बाहर आते हैं । हालाँकि , 
प्रभावी होने के लिए इच्छा के साथ - साथ आत्म - अनुशासन भी होना ज़रूरी है । 
आप चाहे चाँद तक उड़ान भरने के लिए इच्छा रखते हो आप अपने आपको चाँद पर होने की कल्पना भी कर सकते हैं
 लेकिन वास्तविकता में आत्म - अनुशासन के बिना आप कभी लांच पैड के आसपास भी दिखाई नही देंगे ।



असफलता के डर पर काबू करना

आप क्या हासिल कर सकते हैं , इसके लिए केवल वही सीमाएं हैं जो सीमाएं आप अपने आप पर डाल रहे हैं । कम आत्म - प्रत्याशा और प्रतिबद्धता की कमी आपके लक्ष्यों को प्राप्त करने की आपकी क्षमता को गंभीर रूप से सीमित कर सकते हैं । तो सबसे शक्तिशाली डर जो हो सकता है ,
वह है - विफलता का डर ।



विफलता का पुनविर्चार करें 

असफलता के डर को दूर करने का एक और तरीका है यह पुनर्विचार करना कि विफलता का क्या मतलब है ।
 विफलता बस एक अवांछित परिणाम है । 
असफलता एक घटना है , एक नियति नहीं है । वास्तव में , विफलता आपको उपयोग करने के लिए एक उपकरण है । 
यह वह प्रतिक्रिया है जो आपको ज्ञात करवाता है कि 
आपको सुधार करने के लिए कहाँ काम करने की जरूरत है । विफलता को एक सीखने के अनुभव के रूप में देखें , 
कि कहीं लक्ष्य में सुधार करने की आवश्यकता तो नहीं है । असफलता एक फेरा है , एक गतिरोध नहीं है । 
अपने आप से पूछिये लंबे समय में क्या अधिक दर्दनाक होने वाला है :

असफल होना या अपने सपने पूरे करने के लिए एक के बाद एक अवसर खोना ?
भविष्य में 20 साल के बाद का अपना चित्र बनाएं । आप उस समय कैसा महसूस करेंगे जब आप उस समय पीछे मुड़कर देखेंगे और उस जोखिम को याद करेंगे , 
जिन्हें आपने लिया नहीं था ? क्या आप उन विचारों से भर जायेंगे कि उस समय क्या क्या किया जा सकता था ?






Comments

Popular posts from this blog

What is success in hindi

  what is success in hindi ( सफलता क्या हैं ? ) हममें से हर किसी के लिए सफलता की एक निजी परिभाषा होती है । धरती पर लगभग 95 प्रतिशत लोग गरीब हैं , और उनमें से ज़्यादातर बहुत ही गरीब हैं । खेती के लिए थोड़ी भूमि हासिल करना , उचित वेतन वाली कोई नौकरी पा लेना और बच्चों का ठीक ठाक पालन - पोषण करते हुए उन्हें बड़ा करने के लिए पर्याप्त कमाने का तरीका खोज लेना ही ऐसे परिवार के किसी सदस्य के लिए सफलता हो सकती है । सफलता   जीवनपर्यन्त की संतुष्टि , जो आपके कार्य व निजी जीवन में सार्थकता का तत्व सृजित करने से आती है ।  तो , सफलता क्या है ? इस पुस्तक में , सफलता का अर्थ जीवनपर्यन्त की निजी संतुष्टि से लिया गया है ।  निजी संतुष्टि , आपके कार्य और जीवन में सार्थकता के तत्व सृजित करने से आती है । इस प्रकार की सफलता ,  किसी अन्य द्वारा प्रदान की गई नहीं होती और किसी अन्य द्वारा छीनी भी नहीं जा सकती । इसके लिए जोखिम उठाने , चुनौतियों से पार पाने , और आपके सर्वोत्तम संसाधनों का आपकी पूरी क्षमता से उपयोग करने की आवश्यकता होती है ।  सफलता एक सफर है , मंजिल नहीं है । सफलता एक ...

How to write application in Hindi copy?

  How to write application in Hindi copy? सेवा मे, श्रीमान प्रधानाचार्य  चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल  बिंदकी फतेहपुर   विषय: अस्वास्थ्य होने के कारण, अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र।    महोदय, सविनय निवेदन है की मैं प्रखर मिश्रा आपके विद्यालय के कक्षा 09 भाग A का छात्र हूँ , मैं कल रात से बुखार से ग्रसित हूँ, अतः विद्यालय आने में असमर्थ हूँ।  कल चिकित्सक को जांच कराने पर पता चला की मुझे अभी दो दिनों तक घर पर आराम करना होगा। कृपया मुझे 3 दिनों का अवकाश(07-08-22 से लेकर 09-08-22) प्रदान करें। मैं स्कूल लौटते ही  छूटी हुई पढाई दोस्तों की मदद से जल्द से जल्द पूर्ण कर लूँगा।   आपका आज्ञाकारी शिष्य  प्रखर मिश्रा  रोल नंबर: 06 कक्षा: 09 दिनांक: 07-08-22

इतनी शक्ती हमें देना दाता ( Give us so much strength )

  इतनी शक्ती हमें देना दाता  इतनी शक्ती हमें देना दाता  इतनी शक्ती हमें देना दाता ,  Sandeep Kumar मनका विश्वास कमजोर होना ,  हम चले नेक रस्तेपे हमसे ,  भूलकर भी कोई भूल होना ।धृ ।  दूर अज्ञान के हो अंधेरे  तू हमें ज्ञान की रोशनी दे  हर बुराई से बचते रहे हम  जितनी भी दे भली जिंदगी दे  बैर होना किसीका किसीसे  भावना मन में बदलेकी होना ॥१ ॥  हम ना सोचे हमें क्या मिला है  हम ये सोचे किया क्या है अर्पण  फूल खुशियोंके बॉटे सभीको  सब का जीवन ही बन जाये मधुबन  अपनी करुना का जलं तू बहाके  कर दे पावन हर एक मन का कोना । २ । Sandeep Kumar Youtube visit